पुलिस थाना सूरजगढ़ की टीम ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। सूरजगढ़ निवासी संदीप महाजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर से लगभग 40 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं।