हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर एक माह की देरी के बाद समर्थन मूल्य पर शुरू हुई गेहूं खरीद, नमी बनी किसानों की चिंता
जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की शुरुआत बुधवार को हनुमानगढ़ जंक्शन धान मंडी से हुई। करीब एक महीने की देरी के बाद शुरू हुई खरीद के पहले दिन मक्कासर गांव के किसान पुरुषोत्तम शर्मा की गेहूं की पहली ढेरी खरीदी गई। जिले में यह पहली खरीद तिलम संघ की ओर से की गई। खरीद की शुरुआत जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव,मंडी सचिव विष्णुदत्त शर्मा ने किया।