गभाना: हाईवे पर भांकरी के पास टेंपो ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान युवक की हुई मौत
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर भांकरी गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खैर क्षेत्र के गांव अंडला निवासी बृजमोहन गभाना क्षेत्र में भांकरी स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। 7 अप्रैल की शाम वह फैक्टरी से निकलकर सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।