बिसौली: रानेट पुल के पास ड्यूटी से लौट रहे दरोगा और सिपाही को कार ने मारी टक्कर, दोनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल
Bisauli, Budaun | Jun 12, 2026 रानेट पुल के पास शुक्रवार को 7 बजे करीब ड्यूटी कर वापस लौट रहे बाइक सवार दरोगा देवराज और सिपाही रोहित सड़क हादसे का शिकार हो गए। कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों घायलों को उपचार के लिए बिसौली नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।