नागौर जिला कलेक्टर के निर्देश पर खनन विभाग व पुलिस द्वारा खींवसर के भावंडा क्षेत्र में अवैध लाइमस्टोन खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी वह एक डंपर को जप्त किया है। खनन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर पिछले दो दिनों से लगातार कार्रवाई चल रही है।