लमगड़ा: ASP अल्मोड़ा ने थाना लमगड़ा के चौकी जैंती में जनता दरबार लगाया, जन संवाद कर समस्याएं सुनीं और निस्तारण का आश्वासन दिया
Lamgada, Almora | Sep 11, 2025 अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह द्वारा गुरुवार को थाना लमगड़ा के चौकी जैंती में जनता दरबार लगाकर जन संवाद आयोजित किया गया। जन संवाद के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी गई और कुछ समस्याओं को मौके पर निस्तारण किया गया और कुछ समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिये संबंधितों को निर्देशित किया।