सागर नगर: सागर: सीसीटीवी कंट्रोल रूम की तत्परता से महिला का ऑटो में छूटा बैग मिला, चेक और चाबियां सुरक्षित बरामद
सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम की तत्परता से गुरुवार को एक महिला का खोया हुआ बै बरामद कर लिया गया। बैग ऑटो में छूट गया था, जिसमें नगद राशि, घर की चाबियां और साइन किया हुआ खाली चेक रखा था। सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम टीम ने लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संबंधित ऑटो की पहचान की। ऑटो चालक से संपर्क कर बैग बरामद किया। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे महिला को बैग सौंपा।