हुज़ूर: भोपाल में फरार बदमाश जुबेर मौलाना का आतंक, दो जगहों पर फायरिंग और तोड़फोड़ की वारदातें
Huzur, Bhopal | May 6, 2025 राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह बदमाश जुबेर मौलाना और उसके साथियों ने जमकर आतंक मचाया। मंगलवारा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश साद खान के दो ठिकानों पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और वाहनों में तोड़फोड़ मचाई। पुलिस के मुताबिक, जुबेर मौलाना बीते छह महीने से फरार हैं| लेकिन इसके बावजूद उसने वारदातों को अंजाम दिया|