बहराइच: बेहननपुरवा निवासी 8 माह का मासूम हुआ हादसे का शिकार, गंभीर रूप से झुलसा, पहुंचाया गया अस्पताल
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बेहननपुरवा निवासी 8 माह का मानसूम उसे वक्त हादसे का शिकार हो गया जब वह खौलते तेल की चपेट में आ गया। जिसके बाद वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस मामले में जानकारी देते हुए परिजनों की ओर से शनिवार सुबह बताया गया है कि मासूम खेल रहा था जब अचानक वह खौलते तेल की चपेट में आ गया जिसके बाद वह गंभीर रूप से झुलस गया।