भरथना: भरथना के निनावा बांध में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर हुई राख
भरथना क्षेत्र के ग्राम निनावा बांध में सोमवार रात 8 बजे शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। हादसे में गृहस्थी का सामान, दो साइकिल, भूसा और अनाज समेत सब कुछ नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया।