केकड़ी: श्री कालाभाटा महादेव मंदिर में भव्य श्रीराम कथा, शतचंडी महायज्ञ आरंभ, कल्पवृक्ष विवाह का होगा ऐतिहासिक आयोजन
Kekri, Ajmer | Apr 29, 2026 प्राचीन सिद्धपीठ श्री कालाभाटा महादेव मंदिर परिसर मेवदाकलां में 25 अप्रैल से 3 मई 2026 तक भव्य व दिव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन चल रहा है।बुधवार रात्रि 8 बजे कथा हुई।गौ-संत सेवी योगीराज हीरानाथ महाराज के पावन सानिध्य में यह आयोजन सम्पन्न हो रहा है।13 विद्वान पण्डितों द्वारा एक कुण्डीय शतचण्डी यज्ञ अनुष्ठान किया जा रहा है।यह अनुष्ठान रविवार 3 मई तक चलेगा।