शाजापुर: हरण गांव के पास सड़क पर गड्ढे से ऑटो रिक्शा पलटा, एक महिला समेत छह यात्री घायल
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर हरण गांव के पास रविवार शाम सड़क पर बने गड्ढे के कारण एक तीन पहिया ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला सहित छह यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी घायल इंदौर निवासी हैं। वे आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन कर ऑटो से इंदौर लौट रहे थे