देवसर: पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा योजना के तहत जिले में 13 जून से होगी वायुसेवा की शुरुआत
पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा योजना के तहत जिले में 13 जून से होगी वायुसेवा की सुरूआत। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने बताया कि “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा“ का राज्य के भीतर संचालन 13 जून 2024 से प्रारंभ किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, खजुराहो एवं उज्जैन के साथ ही सिंगरौली जिले को भी निरंतर वायु सेवा से जोड़ा जा रहा है।