देवसर: ग्राम पंचायत जियावन में सेमरा नदी का गहरीकरण का कार्य एवं साफ सफाई का कार्य किया गया।
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत देवसर में ग्राम पंचायत जियावन में सेमरा नदी का गहरीकरण एवं साफ सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को जल शपथ दिलाया गया एवम जल के संरक्षण एवं संवर्धन तथा वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जन समुदाय को जागरूक किया गया।