सीतापुर: राजेपुर गांव में आम तोड़ने गए 15 वर्षीय किशोर पर आम का पेड़ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में आम तोड़ने के 15 वर्षीय किशोर के ऊपर आम का पेड़ गिर गया जिसके चलते जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है परिवार वाले बताते हैं कि उनका एक ही बेटा था उसके सहारे उनका परिवार चल रहा था परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल है