जिला कलक्टर अक्षय गोदारा के मार्गदर्शन में 'पंच गौरव : एक जिला, एक खेल' अभियान के अंतर्गत उद्योग मेला परिसर का वातावरण पूरे दिन खेल-उत्साह और जयघोषों से सराबोर रहा। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की फुर्ती, दांव-पेंच और टीम भावना ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस आयोजन का उद्देश्य कबड्डी को जिले की पहचान के रूप में सशक्त बनाना और युवाओं को स्थान