सिधौली कस्बे में प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाने जाने के बाद बेरोजगार हुए पटरी दुकानदारों ने एसडीएम कार्यालय जाकर एसडीएम से रोजी-रोटी के लिए गुहार लगाइए जिसके बाद साफ तौर पर दुकानदारों को बताया गया की तहसील रोड पर अब कोई भी दुकान नहीं लगाई जाएगी सभी दुकानदारों के लिए वेंडर जोन की व्यवस्था जल्द कराई जा रही है वहीं पर सभी दुकानें लगाई जाएगी।