धनबाद में नव पदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा से सोमवार की सुबह 12 बजे उनके चैंबर में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय न्यायाधीश का अभिनंदन किया तथा जिले में उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।