उमा एजुकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बेलहरी के उमा पब्लिक स्कूल में कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 800 गरीबों एवं असहायों के साथ ही गांव के बुजुर्गों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। विद्यालय के संस्थापक रामगोपाल सिंह ने कहा कि बीते 30 वर्षों से मकर संक्रांति के दिन कंबल वितरण किया जाता है।