शोहरतगढ़: विधायक विनय वर्मा ने अपने आवास पर आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर किया निस्तारण
बृहस्पतिवार की दोपहर 12:00 के लगभग शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने टीचर कॉलोनी स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया है।इस दौरान विधायक ने यहां पर आए हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित भी किया है।