शोहरतगढ़: ढेबरूआ क्षेत्र में कार दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत, पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने के दिए निर्देश
मंगलवार की रात्रि में थाना ढे़बरूआ क्षेत्र में भीषण वाहन दुर्घटना हो गया है जिसमें ब्रेजा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसका फोटो और वीडियो इस समय सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।इस घटना में दो लोगों की मौत भी हो गई है,जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को शाम 3:00 बजे के लगभग थानाध्यक्ष को कार्यवाही का निर्देश दिया है।