सबलगढ़: रामपुर कलां कंस वध मेला: झांकियों के लिए प्रशासन अलर्ट, यातायात रहेगा बंद
सबलगढ़ के रामपुर कलां में आयोजित प्रसिद्ध कंस वध मेले के तहत आज भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। यह झांकियां कल्याण राव मंदिर से प्रारंभ होकर माता मंदिर तक पहुंचेंगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे मेले के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है