भोगनीपुर: विवेकानन्द राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया
पुखरायां कस्बे के विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरएसजीयू पीजी महाविधालय के प्राचार्य हरीश कुमार ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त परीक्षा के लिए जानकारी दी। बताया कि परीक्षा में हमे समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखना है ।