बांधवगढ़: स्मार्ट मीटर, लेकिन व्यवस्था बेकार! पहली बारिश में खुली बिजली विभाग की पोल, जिला न्यायालय के सामने शॉर्ट सर्किट से भड़की
उमरिया में मानसून की पहली तेज बारिश ने बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी। जिला न्यायालय के सामने बिजली लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारियों के साथ तारों में आग भड़क उठी। आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद कर स्थिति पर काबू पाया गया।