मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे दानापुर थाना क्षेत्र के मैनपुरा में किराये के मकान में रह रही 32 वर्षीय उषा कुमारी का शव फंदे से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। उषा मूल रूप से बिहटा के पचौलटिया की रहने वाली थीं और पिछले दो माह से मैनपुरा में रहकर मजदूरी कर