हज़ारीबाग: हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा के आवास को झारखंड प्रदेश रसोईया संयोजिका संघ ने किया घेराव
हजारीबाग जिले के सांसद जयंत सिन्हा के आवास को झारखंड प्रदेश रसोईया संयोजिका संघ ने घेराव किया है।बताया जाता है कि झारखंड प्रदेश रसोईया संयोजिका संघ के अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने आरोप लगाया कि सांसद जयंत सिन्हा निजी कंपनी को लाभ देने के लिए जिले में मिड डे मील की नयी व्यवस्था लागू कर रहे हैं. इसके लिए 27 करोड़ की लागत से किचन का निर्माण किया गया है.