छतरपुर नगर: परा चौकी पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक गंभीर घायल,एक को मामूली चोटें; जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र की परा चौकी के पास आज शाम एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कैलाश रजक (45) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लखन रजक (46) को मामूली चोटें आई हैं।इसी दौरान आज 05 जून शाम करीब 6:00 बजे परा चौकी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।