बरेली: फिर बरेली पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने किया शक्ति प्रदर्शन, भाजपा पर बोला तीखा हमला और नई पार्टी बनाने का ऐलान
UGC के समर्थन में इस्तीफा देने वाले PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री बरेली पहुंचे और कैंट स्थित परशुराम धाम में दर्शन किए। समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने की घोषणा की। 20–25 दिनों में पार्टी का नाम, संविधान व घोषणापत्र तैयार कर निर्वाचन आयोग में आवेदन देने की बात कही।