बरेली: बरेली में 'हुक्का-शराब' पार्टी का भंडाफोड़, प्रेमनगर पुलिस ने शीशा कैफे से की दो गिरफ्तारियां
जनपद बरेली में अवैध हुक्का और शराब परोसने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। SSD प्लाजा के पास स्थित “द शीशा ओसिस कैफे” में छापेमारी कर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कैफे में दबिश दी। जांच के दौरान पाया गया कि कैफे में अवैध रूप से हुक्का (शीशा) और अंग्रेजी शराब ग्राहकों को