टोंक: मेहंदवास निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा मेघा जांगिड़ का जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान
टोंक जिले के मेहंदवास निवासी प्रतिभाशाली कक्षा 12वीं की छात्रा मेघा जांगिड़ ने अपनी मेहनत और लगन से कक्षा 12 में 97.80% अंक प्राप्त कर अव्वल रही है। मेघा जांगिड़ पुत्री शशि भूषण जांगिड़ का बुधवार को जांगिड़ ब्राह्मण समाज बंधुओ ने उनके निवास पर पहुंच माला पहनकर,मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया है।