सुल्तानपुर: दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता के चैंबर में हुई चोरी, वकीलों ने की जांच की मांग
सुलतानपुर जिले के दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित वकीलों के चैंबर से चोरी की एक घटना सामने आई है, जिसने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के साथ परिसर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता श्यामलाल प्रजापति और झिनकू राम विश्वकर्मा का चैंबर सिविल कोर्ट स्थित सम्मन सेल के सामने है। दोनों अधिवक्ता शुक्रवार की शाम को अपने चैंबर क