गोंडा: जिला परिषद कॉलोनी के पास दिनदहाड़े दुकानदार की चाकू मारकर हत्या के मामले में, 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Gonda, Gonda | Feb 12, 2025 सोमवार को दिनदहाड़े अपने पड़ोसी दुकानदार को चाकू मारकर मौत के घाट उतारने के बाद फरार बाप-बेटे तक पुलिस पहुंच नहीं पा रही है। पुलिस की 5 टीमे लगातार दोनों आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी मो०अमीन उर्फ मुन्ना व सुल्तान पुलिस के हाथ नही लग रहे है। बुधवार 5 बजे SHO ने बताया 5 टीमे लगाई गई है,जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।