गोंडा: इटियाथोक क्षेत्र की सहकारी समितियों के भवन हैं जर्जर, समाजसेवी ने प्रशासन से पुनः निर्माण की उठाई मांग
Gonda, Gonda | Feb 12, 2025 किसानों को समय से खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए स्थापित साधन सहकारी समितियों की स्थिति दयनीय है। इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र के अग्रणी किसान वह समाजसेवी शुक्ला प्रसाद शुक्ला ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि अधिकांश साधन सहकारी समितियों के भवन जर्जर हो चुके हैं। क्षतिग्रस्त भवनों में खाद और बीज को सुरक्षित रखना कठिन हो गया है। इससे कर्मचारी और किसान सभी परेशान।