सीतापुर: बिसवां में चलती हुई मोटरसाइकिल से एक महिला सड़क पर गिरी, गंभीर रूप से घायल
बिसवां मे चलती हुई मोटरसाइकिल से सड़क पर एक महिला गिर गई जिसके चलते गंभीर रूप से महिला घायल हो गई। घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने इलाज किया हालत को देखते हुए सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिला अस्पताल में लाकर शनिवार को भर्ती कराया गया यहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।