चंदला: संदीपन स्कूल के पास निर्माणाधीन सड़क पर बड़ा हादसा टला, चलती बाइक से गिरी महिला घायल
चंदला-सरवई मार्ग पर संदीपन स्कूल के पास निर्माणाधीन सड़क पर एक महिला चलती बाइक से गिर गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी महिला अचानक नीचे गिर पड़ी, जबकि बाइक चालक बिना रुके आगे निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों और सड़क निर्माण कर्मियों ने तुरंत महिला की मदद की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को शाम 4 बजेवायरल हो रहा है।