सीकर के उद्योग नगर इलाके में पार्किंग में खड़ी बाइक के चोरी होने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी संदीप ने मामला दर्ज कराया कि उसने अपनी बाइक बाइक वृंदावन सिटी पार्किंग में खड़ी की थी जिसे कोई चुरा कर ले गया। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।