मिर्ज़ापुर: मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में एसी बंद होने से नाराज यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन
बताते चले कि शनिवार की शाम लगभग 5:00 बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में एसी बंद होने से नाराज यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर करीब 15 से 20 मिनट तक विरोध प्रदर्शन किया यात्रियों का आरोप था कि भीषण गर्मी में एसी कोच में ऐसी बंद होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं अधिकारियों के समझाने पर यात्रियों को रवाना किया गया