गुना नगर: अकोदा के वन भूमि ट्रेन में मिला सड़ा गला शव, चेहरा जानवरों ने नोचा, हत्या कर दफनाने की आशंका, एसडीओपी बोले जांच जारी
गुना जिले में बमोरी थाना क्षेत्र में अकोदा हिनोतिया के वन भूमि पर खोदे गए ट्रेंच में 10 जुलाई दोपहर को सड़ा गला शव मिला है। SDOP विवेक अष्ठाना ने बताया, चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, आशंका है हत्या के बाद ट्रेंच में दफनाया गया। एफएसएल की टीम ने मौके पर जांच की। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ओर पुलिस जांच से स्पष्ट हो सकेगा।