जगदीशपुर: 21 जून को नगर के किला मैदान में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक
जगदीशपुर नगर के ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह किला मैदान में योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर नगर में आज शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भटेश्वर सिंह तथा संचालन प्रोफेसर महावीर प्रसाद के द्वारा की गई। कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी अमन सोनी ने बताया कि 21 जुन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।