बाढ़ स्थित NTPC प्लांट से निकलने वाले पानी के कारण क्षेत्र में किसानों की भारी फसल बर्बाद हो गई है। इस पानी से करीब डेढ़ सौ बीघा तैयार धान की फसल नष्ट हो चुकी है, जबकि लगभग पचास एकड़ दलहन की खेती भी पानी में डूब गई है। किसानों ने सोमवार करीब 2 बजे बताया कि पानी में घुसकर बचे धान को काटने से दर्जनों लोग बीमार हो चुके हैं।