मोकामा: मारांची थाना पुलिस ने आग्नेयास्त्रों के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Oct 27, 2025 मोकामा के मरांची थानांतर्गत पुलिस ने दो अभियुक्तों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने सोमवार को लगभग 10 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई और चिन्हित स्थान से अपराधिक घटनाओं के अंजाम देने की योजना बना रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।