गोगरी: पारिवारिक कलह से परेशान छोटी पसराहा निवासी युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिजनों में कोहराम
कटिहार बरौनी रेलखंड के पसराहा स्टेशन से पश्चिम निकट रविवार को पारिवारिक कलह से आहत एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान छोटी पसराहा निवासी स्वर्गीय कपिल देव सिंह के पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया।