कस्बा कागारौल के विद्युत उपकेंद्र स्थित हनुमान मंदिर पर सोमवार को सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य फूल-बंगले से सजाया गया। सुन्दरकाण्ड के दौरान वातावरण भक्तिमय रहा। सुन्दरकाण्ड पाठ के पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया