ब्यौहारी: ब्यौहारी के पोड़ी कला जंगल में किशोरी के साथ दुष्कर्म आरोपी पर मामला दर्ज, बहला फुसला कर ले गया था जंगल
15 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर आरोपी जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है, पुलिस ने आरोपी मनोज साकेत के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी ने बताया की घटना पोड़ी कला जंगल की है। आरोपी ने किशोरी को धमकी भी दी थी कि अगर वह पुलिस से मामले की शिकायत करेगी तो वह उसे जान से मार देगा।