दुधि: रजखड़ घाटी मोड़ पर बोलेरो से बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, बाइक सवार दो घायल, सीएचसी में इलाज जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाट पर विंढमगंज थाना क्षेत्र के जामपानी निवासी 18 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र जगधारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया ।हादसे में युवक को सिर और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उनके साथ बाइक पर सवार पड़ोसी मित्र कृष्णा कुमार 18 पुत्र रत्तू गोड़ को हल्की चोटें ही आईं।