हमीरपुर: मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया, SDM ने संविधान की शपथ कराई
हमीरपुर जिले के मौदहा में गणतंत्र दिवस के दिन की शुरूआत उपजिलाधिकारी के ध्वजारोहण करने के साथ हुई।उन्होंने मौजूद लोगों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। नगर पालिका के अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। बांधुर बुजुर्ग के विद्यालय में बीएसपी जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकली। यह सोमवार को एक बजे तक चला ।