बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में सात निश्चय योजनाओं की हुई समीक्षा, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में DM श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में सात निश्चय अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बुधवार की दोपहर 3:00 बजे की गई. बैठक के दौरान कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति की समीक्षा की गई.