गढ़वा: लोकसभा चुनाव की सफल संचालन एवं लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर डीसी ने गढवा में की बैठक
Garhwa, Garhwa | Apr 17, 2024 लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन एवं मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के JSLPS के पदाधिकारी, कर्मी एवं दीदियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। SVEEP कार्यक्रम के कार्यशाला में मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों को कराने हेतु निर्देशित किया गया।