कसमार: कोनार नदी किनारे उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 9,800 केजी जावा महुआ एवं 365 लीटर अवैध चुलाई शराब को किया जब्त
Kasmar, Bokaro | Apr 17, 2024 बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत बोड़ियाबस्ती क्षेत्र के कोनार नदी किनारे उत्पाद विभाग ने मंगलवार को छापेमारी कर 9,800 केजी जावा महुआ एवं 365 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया है।बताया जाता है कि बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर मंगलवार को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद विभाग ने कर्रवाई किया है।