सब्जी मंडी रामनगर में सब्जी विक्रेताओं के द्वारा सड़क पर पत्थरों को फेंक दिया जाता है ,जिस कारण कई बार हादसे भी हुए हैं ।आज रविवार को सवारियां लेकर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और उसमें सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए ।तभी गौ सेवक मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।